इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निनावा में रहने वाली भावना देवी पत्नी अवनीश ने बुधवार को परिजनों पर घर में घुसकर जेवरात छीन लेने व मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देने की जानकारी देते हुए भावना देवी ने बताया कि बुधवार को अचानक घर में घुसे नामजद परिजनों ने हिस्से बंटवारे को लेकर गाली गलौज कर कमरे के दरवाजा तोड़कर सोने की जंजीर, चार सोने की अंगूठी, चांदी की करधनी छीन ले गये। विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान कान के कुंडल व मंगलसूत्र भी छीन लेने की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि बचाव को आई सास रामा देवी को भी पीटा।