फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी खरीदने के बहाने कैश काउंटर से डेढ़ लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। घी खरीदने के बहाने दो युवकों ने कैश काउंटर से डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने अजगैन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


अजगैन थाना क्षेत्र के वसीरतगंज निवासी हरिशंकर गुप्ता की कसबे में परचून व चोकर की दुकान है। हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह दो युवक उसकी दुकान पर आए। युवकों ने उससे दो किलो घी का डिब्बा मंगाया। जैसे ही वह घी का डिब्बा उठाने के लिए घूमे तभी युवकों ने कैश काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपये उठा लिए और भाग निकले।

डिब्बा लेकर जब हरिशंकर काउंटर की ओर लौटे तो युवक गायब मिले। उन्होंने जब कैश काउंटर में देखा तो रुपये गायब मिले। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिली है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दुकानदार से युवकों ने मंगवाया था घी का डिब्बा
-मौका मिलते ही काउंटर से निकाल लिए रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें