फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ पर हमला करने वाले तीन आरोपी गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। तीन माह पहले चेकिंग अभियान के दौरान खनन माफिया ने एआरटीओ पर हमला कर दिया था। इसकी रिपोर्ट एआरटीओ ने थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


13 सितंबर को एआरटीओ इटावा सौरभ कुमार, पीटीओ अरविंद जैसल अपनी पूरी टीम के साथ दो गाड़ियों से ओवरलोड ट्रकों को चेक करने निकले थे। बकेवर हाईवे पर दो मौरंग से ओवरलोड ट्रकों को चेक करने लगे। तभी पीछे से कार से गाड़ी में आए आरोपियों ने एआरटीओ की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में एआरटीओ, पीटीओ और परिवहन विभाग का सिपाही जख्मी हो गया था। एआरटीओ की टीम ने मिलकर दो खनन माफिया को मौके से पकड़ लिया था। खनन माफिया के बाकी साथी कार छोड़कर भाग गए थे।

पकड़े गए लोगों में चकरनगर के सपा ब्लॉक प्रमुख का भाई शामिल था। एआरटीओ ने मामला बकेवर थाने में दर्ज कराया था। मौके से मौरंग के ट्रक के चालक उक्त होटल से ट्रकों को भगा गए थे। उक्त मामले में अज्ञात कुछ लोग नामित है। इनके नाम पुलिस ने जांच में प्रकाश लाई। उनमें बंटू उर्फ सुशील पुत्र सुघर सिंह, कल्लू उर्फ सोनू पुत्र सुरेंद्र निवासी नगला शोभा थाना कुर्रा जिला मैनपुरी और विनेश पुत्र शिवराम निवासी शोभनपुर थाना बेबर मैनपुरी का नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


तीनों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी चालू की और मुखबिर की सूचना पर तीनों को दबोच लिया। लखना चौकी इंचार्ज रमाशंकर उपाध्याय ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम लखना बाईपास तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि उसी समय मुकदमा की जांच में प्रकाश में आयेए तीनों आरोपीकार सहित पुलिस की गिरफ्त में आ गए, जिनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें