इटावा। सैफई पीजीआई के पास परचून की दुकान में दबंगों ने दुकानदार से मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ की। कोतवाली क्षेत्र के विनायकपुरी मोहल्ला निवासी सौरभ बाथम की पीजीआई के पास परचून की दुकान है।
वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी अरविंद पाल अपने तीन साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा और सामान खरीदा। रुपये मांगने पर उक्त लोगों ने सौरभ को पीट दिया। विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ की। बाद में धमकी देकर चारों लोग भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद्र पाल सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो