फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के जगन्नाथुपुरा व बालमपुरा के बीच ट्रक चालक की हत्या कर शव को फेंके का खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक साथी मौके से फरार हो गया। चालक की हत्या रुपये लूटने के इरादे से की गई थी। पुलिस ने लूटे गए 45 हजार रुपये में से 3720 रुपये, मृतक का मोबाइल फोन, दो तमंचा कारतूस आदि सामान बरामद किया है। आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस लाइन के सभागार में पकड़े गए आरोपियों को पत्रकारों के सामने पेश करते हुए एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 12/13 फरवरी की रात को मध्य प्रदेश के देवास निवासी भगवान सिंह मालवीय पुत्र भैरो जी मालवीय अपने ट्रक से माल को उतार कर आ रहा था तभी उसकी हत्या कर दी गई। शव जगन्नाथपुरा के आगे पड़ा मिला था। जबकि उसका ट्रक उधन्नपुरा गांव के सामने खड़ा मिला। बाद में शव की शिनाख्त हुई। एसएसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगाई गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव व एसओ इकदिल अनिल कुमार अपनी टीमों के साथ अपराधियों की तलाश में थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश उधन्नपुरा के सामने स्थित बगिया में मौजूद है और वह फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मनियामऊ थाना इकदिल निवासी छोटू उर्फ बबलू पुत्र अलकेश कहार, नीतेश वर्मा उर्फ अश्वनी पुत्र मनोज कुमार उर्फ भूरे, अमन उर्फ बिक्की पुत्र देवेंद्र कुमार जाटव, मोहित उर्फ पंडा पुत्र अशोक कुमार बताए हैं। अपने भागे साथी का नाम मिंटू पुत्र जयवीर बताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्हाेंने चालक की हत्या कर उसके पास से 45 हजार रुपये लूटे थे।

एसएसपी ने बताया कि बबलू ट्रक का चालक है। वह हाईवे किनारे स्थित न्यू शेरे पंजाब ढाबा पर रुका था। तभी भगवान सिंह भी अपना ट्रक लेकर आ गया। जब उसने देखा कि चालक माल उतार कर आया है तो भाडे़ का पैसा भी होगा। इस पर उसने अपने साथियों को बुला लिया। एक कार से उसके साथी पहुंच गए और उन्होंने चालक को तमंचा के बल पर बंधक बना लिया और ट्रक में डालकर उसकी हत्या कर दी। शव को फेंकने के बाद ट्रक को उधन्नपुरा के पास खड़ा कर दिया। उसके कागजात कुएं में फेंक दिए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाना के अलावा कुएं में फेंके गए चालक के कपड़े व कागजात भी बरामद किए हैं। प्रेस वार्र्ता मे एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव एएसपी क्राइम महेश अत्री के अलावा सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।


शातिर अपराधी है नीतेश वर्मा
- पकड़े गए बदमाशों में नीतेश वर्मा शातिर अपराधी है। वह पहले भी कई बाद लूट के मामलों में जेल जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि नीतेश के खिलाफ इटावा के अलावा मुरादाबाद बिल्हौर, दिबियापुर आदि थानों में करीब 13 मामले दर्ज है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देता है। बबलू कहार के खिलाफ पहले से ही बकेवर थाने में चोरी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस टीम को मिला दस हजार का इनाम
एसएसपी वैभव कृष्ण ने पुलिस टीम का उत्साह बढ़ाते हुए दस हजार रुपये का नगद इनाम दिया। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसओ इकदिल अनिल कुमार ,एसएसआई देव प्रकाश रावत सिपाही सरनाम सिंह जसवंत सिंह व हरेंद्र सिंह शामल है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव लाल सिंह के अलावा सिपाही उदयवीर, कपिल कुमार, संजीव कुमार, गजेंद्र मिश्रा, पवन कुमार, सवेंश कुमार, विवेक कुमार, नागेंद्र सिंह, कुलदीप राठी, प्रवीन कुमार उदयपाल के अलावा हरेंद्र सिंह शामिल रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें