फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चुराने में दो दबोचे

Wed, 03 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
आरपीएफ की गिरफ्त में शातिर चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इकदिल और भरथना रेलवे स्टेशन के बीच दौड़ती मालगाड़ी से बड़ी संख्या में गेहूं की बोरियां चोरी करने वाले दो शातिरों को आरपीएफ ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। शातिर अपने तीन अन्य साथियों के साथ ट्रैक पर गिराई गई बोरियां उठाने गए थे। पकडे़ गए दोनों चोरों को अलीगढ़ जेल भेज दिया गया। तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

सोमवार को इकदिल रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर दूर सेंगर नदी के निकट खंबा नम्बर 1143/21-22 के बीच 80 बोरी गेहूं आरपीएफ ने बरामद किया था। गेहूं की बोरियां खाद्यान्न चोरों ने सूरी स्पेशल मालगाड़ी से गिराई थीं।

आरपीएफ एसआई डीपी सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना को इकदिल क्षेत्र में रहने वाले पांच शातिरों ने अंजाम दिया था। जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीन मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम वह दल बल के साथ उस स्थान पर मौजूद थे, जहां बोरियों को ट्रैक पर गिराया गया। तभी उन्हें पांच लोग आते दिखे। वह बोरियों की तलाश में थे। उनमें से शिवनाथ पुत्र छोटेलाल निवासी नगला मानधाता थाना इकदिल व मनोज कुमार पुत्र भोगीराम निवासी बुआपुर थाना इकदिल को दबोच लिया गया। जबकि उनके तीन साथ भाग निकले। शातिर चोरों ने बताया कि उन्होंने मालगाड़ी से गेहूं के बोरे गिराए थे। दूसरे दिन रात को बारियां लेकर जाने की योजना बनाई थी। शातिरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में आरपीएफ रामाधार राठौर, आरडी यादव, राजेश कुमार, अनिल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

 
कैसे रोकी मालगाड़ी नहीं हो सका खुलासा
इटावा। आरपीएफ अभी तक यह नहीं बता सकी है कि इकदिल स्टेशन से छूटने के बाद ट्रैक पर दौड़ती मालगाड़ी को शातिर चोरों ने कैसे रोक लिया। आरपीएफ एसआई डीपी यादव क ा कहना है कि मालगाड़ी को कैसे रोका गया यह अभी जांच का विषय है।

मामले की जांच के लिए बंगाल रवाना हुई टीम
इटावा। जिस मालगाड़ी में चोरों ने गेहूं चोरी की घटना को अंजाम दिया वह ट्रेन पश्चिम बंगाल के सूरी जनपद में जा रही थी। ट्रेन में कुल कितनी गेहूं की बोरियां लोड थीं और कितनी बोरियां कम हैं। इसकी जांच के लिए आरपीएफ एसआई आरके मीणा व कांस्टेबिल अनिल कुमार सूरी के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें