फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के घर से दो लाख के जेवर व नगदी चोरी

Sun, 07 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी में फौजी के मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार की रात चोरों ने फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में फौजी के घर से लगभग दो लाख रुपये की कीमत केे जेवर व नगदी चोरी कर ली।  फौजी अरुणाचल प्रदेश में तैनात है। फौैजी की बीमार पत्नी घर से सटे अपनी मां के मक ान में बेटी के साथ सोने चली गई थी। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


अमरीश तोमर पुत्र रामकुमार तोमर अरुणाचल प्रदेश में सेना में तैनात हैं। शहर के मोहल्ला गांधीनगर स्थित घर में पत्नी सरिता तोमर15 वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। घर के पास ही सरिता के पिता पुलिसकर्मी हरगोविंद सिंह व मां रहती हैं। शनिवार को सरिता की तबियत खराब हो गई। इस पर सरिता बेटी के साथ  घर में ताला लगाकर  पिता के घर पर बेटी के साथ सोने के लिए चली गईं। यह सुबह अपने घर के बाहर पहुंचीं तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। 

कमरे में रखी लोहे की अलमारी  खुली पड़ी थी। इसके अंदर रखा सामान बिखरा था। अलमारी में रखे एक- एक तोले सोने के दो मंगलसूत्र, एक तोले की एक सोने की जंजीर, आधा किलो वजन के चांदी के जेवर, 10 चांदी के सिक्के,  एक- एक तोले की सोने तीन की अंगूठी गायब थीं। इनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है। इसके साथ ही अलमारी में रखे 20 हजार रुपये भी चोर चुरा ले गए। सरिता ने बताया कि चोर नगदी और जेवर  के साथ  महंगी साड़ियां व अन्य कपड़े भी ले गए। सरिता ने चोरी की इस घटना की सूचना फ्रे ंड्स कालोनी थाने को दे दी है। थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें