फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर लगाया जान से मारने का प्रयास करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एक विवाहिता ने पुलिस से पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने का प्रयास करने की शिकायत की है।
विज्ञापन


बुधवार शाम कोतवाली पहुंची विवाहिता अर्चना पुत्री कमलेश निवासी सरायमिट्ठे थाना बकेवर ने बताया कि थाना क्षेत्र के तहत समसपुरा गांव स्थित ससुराल में उसके पति, सास व दो ननद सहित एक पड़ोसी ने बुधवार सुबह करीब दस बजे उसे मुंह पर कपड़ा बांधकर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी और जान से मारने का प्रयास किया। इससे उससे पेट व हाथ व शरीर के अन्य हिस्से आग की चपेट में आ गए।

पीड़िता ने बताया कि नामजद ससुरालीजन आए दिन दहेज की मांग को लेकर मारपीट व गाली गलौज करते थे। ससुरालीजनों उससे लगातार एक लाख रुपये व बाइक की मांग की जाती रही है। थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


दो ठग महिलाएं नगदी व सामान लेकर हुई चंपत
भरथना। ग्राम पालीखुर्द में बेटी की शादी की दुहाई देकर पहुंची राजस्थानी वेशभूषा में मौजूद दो ठग महिलाएं कई ग्रामीण महिलाओं से नगदी व सामान लेकर चंपत हो गईं।
विज्ञापन

गत मंगलवार की दोपहर गांव में पहुंची राजस्थानी वेशभूषा में दो ठग महिलाओं ने ग्रामीण महिलाओं से रोते बिलखते हुए बताया कि उसकी पुत्री की शादी होने वाली थी कि तभी उसकी सगी बुआ उसके सोने- चांदी के जेवरात, नगदी आदि कीमती सामान लेकर फरार हो गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें