फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान के ताले तोड़कर डेढ़ लाख का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बैरून कटरा साहब में चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने मकान में घुसकर उसमें रखी अलमारी ने नकदी व जेवर चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह हुई जब लोगों ने मकान के ताले टूटे देखे। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।


उक्त मोहल्ला निवासी ओम सिंह शाक्य पुत्र जसोदा सिंह अपने परिवार के साथ 24 अक्तूबर को ससुराल गए थे। बुधवार रात किसी समय चोरों ने मकान को सूना पाकर उसके मेन गेट का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया। चोरों ने कमरों केे ताले तोड़े और उसमें रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। चोर अलमारी में रखे जेवर नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरी की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह हुई तो लोगों ने इसकी सूचना ओम सिंह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद वह देर शाम घर पहुंचे । उन्होंने बताया कि चोर 30 हजार रुपये नकद व एक लाख के जेवर चुरा ले गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है।

-पड़ोस के लोगों को भनक तक नहीं लगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें