इटावा। सूने घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने हजारों का माल चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गर्भवती पत्नी की डिलीवरी को रखी 50 हजार रुपये की नगदी सहित हजारों के जेवर बदमाशों ने चोरी कर ली।
कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर निवासी सुनील कुमार पुत्र दादू कटियार ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। वह एक मार्च को पत्नी राधा व बच्ची सहित गांव गया था। पड़ोसियों की सूचना पर आकर देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ पड़ा था और कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था।
घर में रखी पचास हजार रुपये की नगदी व तीन जनानी अंगूठी नदारद दिखी। पीड़ित सुनील के अनुसार अगले महीने पत्नी राधा की डिलीवरी के लिए उसने पचास हजार रुपये की नगदी जोड़कर रखी थी। पीड़ित सुनील ने बैंडर का काम कर परिवार का भरण पोषण कर किराये के मकान में रहता था।