फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी दशा में नहीं बिकनी चाहिये अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब पर डीएम-एसपी ने कसा शिकंजा
विज्ञापन

इटावा। जनपद कुशीनगर व सहारनपुर में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसको लेकर मुख्य सचिव व डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद में सघन अभियान चलाने के निर्देश जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को दिए। शनिवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस विभाग व आबकारी की टीमों को तत्काल प्रभाव से सघन चेकिंग कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने कहाकि अन्य प्रांतों से आने वाली अवैध शराब ढाबों पर बेची जाती है। इन ढाबों पर छापेमारी की जाए। पुलिस मुखबिर तंत्र को सशक्त कर अवैध शराब बनाने वालों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एफएल-16 व 17 तथा थिनर पेंट बेचने वाली दुकानों की जांच करायी जाएगी। जांच में जो दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जितेंद्र कुमार कुशवाहा, जिला आबकारी अधिकारी केके शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें