अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर बुधवार को दो बीएलओ के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 201 भरथना आजाद की निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एक सितंबर से 31 अक्टूबर तक चल रहा है।
इस निर्वाचन क्षेत्र की भाग संख्या 427 प्राथमिक पाठशाला मितरौल पर पिंकी देवी व 430 प्राथमिक पाठशाला नगला कढ़ोरी में सरला देवी बूथ लेबल अधिकारी के रूप में तैनात हैं। लेकिन संबंधित सुपरवाइजर द्वारा जब 9 सितंबर को जांच की गई तो उक्त दोनों बूथ लेबल अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इसके चलते तहसीलदार नरेन्द्र कुमार ने 12 सितंबर को बीएलओ पिंकी देवी, व सरला देवी के विरुद्ध चकरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।