अधेड़ का बाइक सवारों ने मारपीट कर लूटा
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस लाइन के पास पैदल जा रहे एक अधेड़ को बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर लूट लिया। लुटेरे उसके पास से 12 हजार रुपये लूट कर भाग निकले। लूट का शिकार हुए अधेड़ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गांव झबरापुरा गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र सिपाही लाल अपनी बहन के घर हनुमंतपुरा थाना सहसों गया था। वहां उसने किसी काम के लिए अपनी बहन मिथलेश से 12 हजार रुपये उधार लिए। शुक्रवार को वह अपने घर जाने के लिए निकला था। वह बस अड्डा से अपने घर जाने के लिए पैदल ही पुलिस लाइन तिराहे के लिए निकला था।
जब वह पुलिस लाइन के पास पहुंचा तभी बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर उसके पास से जेब में पड़े 12 हजार रुपये लूट लिए और भाग निकले। बाद में अरविंद ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बाबत पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने लुटेरों को तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
नौकरी के बहाने किशोर को ले गया
बकेवर। कस्बा बकेवर के नगला बनी आदर्श नगर मोहल्ला से नौकरी दिलवाने के नाम पर एक 15 वर्षीय किशोर को युवक ले गया। जिसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता ने मामला दर्ज कराया है। ग्राम नगलाबनी निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र को आदर्श नगर निवासी एक युवक मुंबई में नौकरी दिलवाने के नाम पर घर से ले गया था। इसके बाद जब बेटे की कोई जानकारी नहीं हुई तो काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। उसकी गुमशुदगी की सूचना थाना पुलिस को दे दी है।
- 12 हजार रुपये लूट कर भाग निकल
अमर उजाला ब्यूरो