फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाने में कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सरायस दयानत निवासी सुदीश कुमार पुत्र बलराम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि जब उसके पिता अपने घर की छत पर थे। तभी 16 जनवरी 2016 को उसके ही गांव राजेंद्र कुमार ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसके पिता को छत से फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि उसने थाने रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई बाद में उसने कोर्ट का सहारा लिया कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने राजेंद्र सहित चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें