फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने पर फांसी लगाई

Thu, 18 Oct 2018 11:27 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के इमिलिया थोक में एक व्यक्ति ने पत्नी के मायके जाने पर गुरुवार रात फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


इमिलिया थोक निवासी गंगा प्रसाद वर्मा (32) का पत्नी कमलेश कुमारी से बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर उसने पति की शिकायत पुलिस से की और अपने भाई को बुलाकर बच्चों को लेकर मायके चली गई। मजदूरी कर जब गंगा प्रसाद घर लौटा तो शाम को पत्नी घर पर नहीं मिली।

इससे दुखी होकर उसने रात में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हो सकी। जिससे हड़कंप मच गया। उसके बडे़ भाई देवी प्रसाद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज शरदचंद पटेल मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया। गंगा प्रसाद के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें