फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख पर आए पति-पत्नी में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कचहरी में सोमवार को तलाक के मामले में तारीख पर आए पति पत्नी में पहले विवाद हुआ बाद में दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कचहरी में मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल लाइन थाने ले गई।
विज्ञापन

नुमाइश चौराहा निवासी शिवम की शादी शालू के साथ हुई थी। शादी के थोड़े दिनों के बाद दोनों में विवाद हो गया। इस पर शिवम ने कोर्ट में तलाक का मामला दर्ज करा दिया। उसकी तारीखे पड़ रही थीं। सोमवार को उनकी कोर्ट में तारीख थी। तारीख पर शालू की मां के अलावा अन्य लोग आए थे। वहीं शिवम भी अपनी मां के साथ आया था। जब दोनों अपने वकील के बस्ते से कोर्ट जा रहे थे। रास्ते में कचहरी हवालात के पास दोनों का आमना-सामना हुआ। शिवम ने शालू से कहा कि तुमने तलाक के लिए बीस हजार रुपया ले लिए फिर भी तलाक के लिए राजी नहीं हो रही हो। इस पर दोनों में विवाद हुआ और मारपीट होने लगी। शालू के साथ अए लोगों ने शिवम की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई होते देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने दोनों में बीच-बचाव किया। सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेंदी के अलावा एसडीएम सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़वाकर सिविल लाइंस थाने भिजवाया।
विज्ञापन


- तारीख पर आए पति-पत्नी में मारपीट
- पुलिस दोनों को थाने ले गए






























































































फोटो नं 05- सिविल लाइन थाने में बैठा मारपीट का शिकार शिवम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें