अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर। चार वर्षीय भांजे का अपहरण करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बहने के यहां रहता था। उसकी बहन ने उसे घर छोड़कर जाने को कहा था। इसलिए उसने भांजे को अगवा कर लिया था।
बकेवर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव की गिरजा देवी पत्नी सुधीर के यहां रहने वाले मौसेरे भाई भूरे पुत्र जगदीश निवासी धनुवांखेड़ा ने उसके चार वर्षीय पुत्र को दो दिन पहले अगवा कर लिया था। महिला ने इस संबंध में अपने मौसेरे भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बालक के अगवा करने का मामला दर्ज आरोपी के मोबाइल फोन को सर्विलांश पर लगा दिया था। सर्विलांश की मदद से अगवा बालक को धरवार चौकी क्षेत्र से आरोपी सहित बरामद कर लिया था। थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय ने बताया कि आरोपी महिला का मौसेरा भाई लगता है। करीब एक वर्ष से महिला के यहां रतनपुरा गांव में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बाताया कि महिला ने उससे अपना सामान आदि ले जाकर हमेशा के लिए घर से चले जाने को कह दिया था। इस बात का बुरा मानकर वह अपने रिश्ते के चार वर्षीय भांजे को अगवा कर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
- घर छोड़ने की बात पर भांजे का किया था अपहरण
- चार साल के बालक के अपहरण का मामला
- आरोपी मामा को पुलिस ने भेजा जेल
फोटो नंबर 19- अपनी मां की गोद में चार वर्षीय बालक।
फॉलोअप