इटावा। रिश्तेदारी में आए युवक ने रितौर गांव के एक युवक गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इकदिल थाना क्षेत्र के रितौर गांव निवासी आदेश (26) पुत्र राधेश्याम शाक्य बुधवार शाम करीब 7:30 बजे गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था। वहां चार लोगों ने उसे घेरकर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आदेश को जिला अस्पताल पहुंचाया।
इकदिल थानाध्यक्ष समीर सिंह ने बताया कि एक युवक गांव में रिश्तेदारी में आया था। उसने साथियों के साथ मिलकर आदेश को गोली मारी है। हमलावर की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।