फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोर्ट के आदेश पर जसवंत नगर थाने में सात लोगों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच श्ुारू कर दी है।
विज्ञापन


जसवंत नगर थाना क्षेत्र के गांव धनुआ निवासी रूबी पत्नी महताब उर्फ छोटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 13 फरवरी 2019 को वह अपने घर पर थी तभी उसके पास ही के ही गांव के घनश्यामपुरा निवासी मंजेश पुत्र शिव सिंह अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर असलहे लेकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद गले से सोने की चेन व कान के कुंडल भी लूट ले गए। फिर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आरोप लगाया है कि वह इसकी शिकायत करने के लिए थाने गई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की बाद में उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें