फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में फौजी के सूने मकान से नगदी समेत डेढ़ लाख का माल चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को चोरी के माल और अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। चरखारी पुलिस ने भी दुकान से चोरी कर भाग रहे आरोपी को नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रामऔतार पुत्र देवीदयाल के मकान से दो दिन पहले चोरी हुई थी। सूने मकान से चोर नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। इसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया था। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास से राजकुमार अनुरागी पुत्र केसरी प्रसाद निवासी काजीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। जिसने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी। आरोपी की निशानदेेही पर पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मिश्रा किराना स्टोर से एक किशोर गोलक में रखी 4,910 रुपये की नगदी लेकर भाग गया। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुुटेज चेक किए और आरोपी को पचराहे तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से चोरी की गई नगदी पुलिस ने बरामद की है। आरोपी शैलेंद्र राजपूत निवासी अक्ठौहा के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के माल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें