फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लुंगी से फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर के हर्राजपुर गांव में रविवार देर रात को 30 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में लुंगी का फंदा बनाकर उससे फांसी लगा ली। सोमवार को परिवार में हाहाकार मच गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। हालांकि घरवालों से पूछताछ के बाद पुलिस को युवक के मरने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ग्राम हर्राजपुर निवासी कैलाश बाबू का 30 वर्षीय पुत्र हेमेंद्र उर्फ हेमू शराब का लती था। पांच साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। उसके बाद से हेमू परेशान रहता था। रविवार की रात उसने खुद को कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कमरे की छत में लगे कुंडे में लूंगी फंसा कर फंदा बना लिया और उसी में फांसी लगाकर जान दे दी।

सोमवार सुबह जब उसके कमरे के किवाड़ नहीं खुले तो परिजनों ने खिड़की से झांका। लटका शव देखकर कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों व ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह को दी। सूचना पर उपनिरीक्षक नेम सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसके घरवालों ने बेटे के फांसी लगाने की वजह पर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें