फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बीआरसी का तोड़ा ताला, ले गए सिर्फ पेन के पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। डायट परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय का चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर कार्यालय से पेन के दो डिब्बे चोरी कर ले गए। यह चोरी लोगों के गले नहीं उतर रही है। लोग जरूरी कागजात चुराए जाने की आशंका जता रहे हैं। अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन



ब्लाक संसाधन केंद्र में इस समय रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। सोमवार को कार्यालय खोलने पहुंचे सेवक अंकित ने ताला टूटा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी बीईओ सुनील दुबे व वरिष्ठ सह समन्वयक डॉ.आशीष राजपूत को दी। कुछ ही देर में कार्यालय में लोगों की भीड़ जुट गई। कार्यालय की सेफ खुली पड़ी थी। पेन के दो डिब्बे खाली पड़े थे। शिक्षक सिर्फ पेन चोरी होने की बात कह रहे थे। सिर्फ पेन चोरी होना लोगों के गले नहीं उतर रहा था। लोगों में जरूरी कागजात चोरी होने की चर्चाएं हो रही थीं। इस संबंध में डॉ.आशीष राजपूत ने बताया कि रंग-रोगन होने के कारण कार्यालय का सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। कंप्यूटर सिस्टम, इनवर्टर आदि कीमती सामान मौजूद है। सेफ खुली पड़ी थी। मेन गेट की कुंडी, ताला टूटा पड़ा था। अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



चोरों ने बीआरसी का तोड़ा ताला, पेन के पैकेट ले गए
जरूरी कागजात चुराए जाने की जताई जा रही आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें