फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सैफई(इटावा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव झिंगूपुरा में शुक्रवार की शाम को शौच के लिए खेत पर गए एक व्यक्ति की हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

भरथना थाना क्षेत्र के गांव चंदेठी निवासी लाखन सिंह अपनी पुत्री पूजा की सैफई थाना के झिंगूपुरा स्थित ससुराल में रहते थे। पूजा के पति की मौत हो चुकी है। इससे लाखन सिंह अपनी पत्नी के साथ पुत्री के घर पर रहने लगे थे।
विज्ञापन


वह बेटी को जमीन जायदाद में हिस्सा दिलाने की कोशिश कर रहे थे। पूजा के ससुर व देवर इसका विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर इनमें विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम को लाखन सिंह खेत पर शौच के लिए गए थे। तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के पुत्र धर्मवीर ने अवधेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह, रामवीर सिंह पुत्र अजब सिंह निवासी झिंगूपुरा, सुखवीर सिंह निवासी नगला धुनी थाना भरथना व सोनू निवासी बरुआ थाना शिकोहाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक सैफई महेश वीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।



हत्या के मामले में चार पर रिपोर्ट
जमीन जायदाद में हिस्से को लेकर था विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें