फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध मांस छोड़कर भागने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने मांस की तस्करी के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर आरोप है कि वह गत 25 जून को मालगोदाम तिराहे पर मांस के कट्टे और बाइक छोड़कर फरार हो गया। उसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि गत 25 जून को कोटद्वार के मालगोदाम तिराहे पर दिन में एक युवक बाइक से लकड़ीपड़ाव की ओर जा रहा था। तभी मालगोदाम रोड पर उसकी भिड़ंत स्कूटी से हो गई और बाइक पर रखा थैला नीचे गिर गया था। लोगों को अपनी ओर आता देखकर युुवक बाइक छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस को उस थैले से 70 किलो मांस मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था और बाइक को सीज कर दिया था। मामले की जांच एसआई ओमवीर सिंह को दी गई थी। पुलिस टीम ने 30 जून की सुबह मुखबिर की सूचना पर नजीबाबाद थाना के जाफ्तागंज (पठानपुरा) निवासी यूसुफ को कोटद्वार के झूला पुल गाड़ीघाट से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें