फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर।
कस्बे के इटावा रोड स्थित एक खाद की दुकान पर जिला कृषि अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ छापामार कर दो पैकिंग मशीन व भारी मात्रा में खाद की खाली बोरियां बरामद की हैं। दुकान मालिक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी गौरव सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा के इटावा रोड स्थित बकेवर कृषि सेवा केंद्र नामक खाद की दुकान पर नकली खाद की पैकिंग होती है। इस सूचना पर जिला कृषि अधिकारी गौरव सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। छापेमारी के दौरान दुकान का संचालक मौके से भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान मौके से दो खाद पैकिंग मशीन, 39 डीएपी की व 133 एनपीके खाद की बोरियां व तकरीबन 300 डीएपी खादों की विभिन्न कंपनियों की खाली बोरियां बरामद की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिस समय छापा मारा गया उस समय आरोपी पारस ब्रांड खाद की बोरियों में नकली खाद पैक कर रहा था। उन्होंने बताया कि दुकान पर मौजूद उर्वरक के नमूने सील किए गए हैं, जो प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। वहीं आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में उनके मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


- नकली खाद पैकिंग मशीन के साथ खाली बोरियां बरामद
- कृषि अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ मारा छापा




















































































































































































































फोटो नंबर 30- छापेमारी के दौरान खाद दुकान की चेकिंग करते जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें