इटावा से सोना और चांदी लेकर जा रहे एक सर्राफ से बसरेहर थाना क्षेत्र में सेंगर नदी के पुल के पास तमंचाधारी बाइक सवार बदमाशाें ने 1.42 लाख का माल लूट लिया। भयभीत सर्राफ ने वारदात के पंाच दिन बाद एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया है। सर्राफ द्वारा बदमाशों की पहचान किए जाने का भी दावा कि या गया है।
बसरेहर निवासी सुनील कुमार पुत्र होतीलाल यादव की कस्बे में ही कपड़ा तथा सोने, चांदी की दुकान है। सुनील 24 जनवरी की शाम 7.30 बजे मुनमुनजी ज्वैलर्स होमगंज से 50 ग्राम सोना, 600 ग्राम चांदी कीमत 1.42 लाख रुपये खरीद कर बाइक से बसरेहर लौट रहा था।
सेंगर नदी के पुल से एक बाइक ओवर टेक कर आगे निकल गई। करीब दो सौ मीटर दूर निकलते ही बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। तमंचा लगाकर नौकर पंकज कुमार निवासी सुलतानपुर राहिन चौबिया से सोना तथा चांदी लूट कर इटावा की ओर भाग गए।
बदमाशाें ने उसे चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। सुनील का कहना है कि वारदात के बाद भयभीत होने के कारण वह घटना की जानकारी नहीं दे पाया। उसने मामला दर्ज कर विवेचना किए गए जाने की गुहार एसएसपी से लगाई है। बसरेहर थानाध्यक्ष नासिर हुसैन का कहना है मामला आपसी लेनदेन का है। सुनील ने दो में से एक बदमाश की पहचानने का दावा किया है।