फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने बाइक में मारी टक्कर सिपाही की पत्नी की मौत

विज्ञापन
मयंक भदौरिया - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। भरथना। क्षेत्र के घुमरिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार मध्य प्रदेश पुलिस के तैनात सिपाही की पत्नी की मौत हो गई। उसका फुफेरा भाई मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की जान लेने वाले वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बकेवर क्षेत्र के नोगवां गांव निवासी सिपाही असित की पत्नी मनोरम (28) की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह गांव में ही रहने वाले फुफेरे मनीष के साथ बाइक से दवा लेने भरथना जा रही थी। घुमरिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मनोरमा व मनीष उधर कर सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई ले गई। वहां डॉक्टर ने मनोरमा को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मुताबिक मनोरमा की सिर पर चोट लगने से जान गई हैं। वहीं, हादसे के वक्त हेलमेट लगाए होने से मनीष की जान बच गई। असित की शादी दो साल पहले मनोरमा के साथ हुई थी। परिजनों ने हादसे की सूचना असित को मोबाइल के जरिए दे दी है।

मृतक मनोरम की फाइल फोटो- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें