फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आया कार पेंटर, मौत

विज्ञापन
मृतक गोपाल शरण शर्मा की फ़ाइल फ़ोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना/सैफई। करंट से दो लोगों की मौत हो गई। भरथना के ब्रजराज नगर में बंदर को भागने छत पर गया कार पेंटर एचटी लाइन की चपेट में आकर छत से नीचे गिर गया। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सैफई में बल्ब लगाते समय करंट से युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

ब्रजराज नगर कोल्ड स्टोरेज वाली गली निवासी कार पेंटर 58 वर्षीय गोपाल शरण शर्मा मंगलवार शाम छत पर बैठा था। इस दौरान छत पर सूख रहे कपड़े बंदर लेकर भागने लगे। गोपाल शरण रॉड लेकर बंदर को भागते हुए पड़ोसी की छत पर चले गए। तभी उनकी रॉड छत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू गई। इससे उसे करंट लगा और वह छत से नीचे सड़क पर गिर गया। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं, सैफई के गांव शेखपुर सरैया निवासी 40 वर्षीय मुकेश सोमवार शाम छह बजे अपने घर में बल्ब लगा रहा था। तभी करंट लग गया। परिजनों ने मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मुकेश के दो पुत्र व एक पुत्री है। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में परिवारीजनों का रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें