फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
मुकेश गुप्ता चालक - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात पिकअप का पहिया बदलते समय चालक व हेल्पर को आगरा की तरफ से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। सब्जी व्यापारी हादसे में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

हरदोई के के मोहल्ला आजाद नगर निवासी 25 वर्षीय मुकेश गुप्ता शुक्रवार को हेल्पर 26 वर्षीय सुमित पाल के साथ पिकअप से सब्जी लाने के लिए आगरा गया था। वहां से वापस आते समय शुक्रवार देर रात एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 78 पर अचानक टायर पंचर हो गया। दोनों पहिया खोलने लगे। तभी आगरा की तरफ से आ रहे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सब्जी व्यापारी प्रेमपाल बाल-बाल बच गया। बाद में सैफई मेडिकल कालेज में मुकेश और सुमित की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सैफई मेडिकल कालेज पहुंचे परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।
मृतक मुकेश के बड़े भाई सूरज गुप्ता ने बताया कि भाई अपनी स्वयं की पिकअप से हेल्पर सुमित पाल के साथ पड़ोस के ही रहने वाले प्रेमपाल का सब्जी का भाड़ा लेने शुक्रवार को आगरा गया था। वहां से वापस आते समय हादसा हो गया। दोनों में से किसी की भी शादी नहीं हुई थी। थाना करहल पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लिया है।

सुमित पाल- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें