फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः पिस्टल दिखाकर महिला को धमकाया

विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देती महिला। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बसरेहर। इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार देर शाम एक महिला के साथ वैन सवार कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। इस पर महिला ने चप्पल फेंक कर मार दी। गुस्साए वैन सवार लोगों ने महिला को पिस्टल दिखाकर धमकाया। पुलिस को सूचना देने पर सभी बसरेहर की ओर भाग निकले। बाद में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार का पीछा कर उसे रोका गया। जांच में पाया गया कि ओवरटेक लेकर बाइक सवार कन्नौज के थाना सौरिख के हसनपुर निवासी धर्मेंद्र की पत्नी पूजा की नोकझोंक कार सवार उज्जवल चौहान से हुई थी। कहासुनी होने पर पूजा ने चप्पल फेंक कर कार में बैठे हुए उज्जवल को मारी। इस पर उज्जवल ने लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें