फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः कारों में रसोई गैस भरते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पूर्ति विभाग और पुलिस ने रसोई गैस सिलिंडरों से कारों में एलपीजी किट में अवैध रिफिलिंग करने में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मौके से एक इलेक्ट्रानिक कांटा व दो रिफिलिंग मशीनें बरामद की गई हैं। रिफलिंग कराने वाली दो कारों के चालकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रसोई गैस की अवैध रिफिलिंग की शिकायत जिलाधिकारी अवनीश राय से की गई थी। डीएम के आदेश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लखन लाल राजपूत, पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार और शैलेंद्र सागर सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ सराय दयानत में छापा मारा। मौके पर दो कारों की एलपीजी किट में गैस रिफिलिंग हो रही थी। मौके से पकड़े गए पुरबिया टोला निवासी आशीष सविता ने बताया कि वह रिफिल बुकिंग सेंटर सराय दयानत की दुकान का संचालक है। मौके पर कोई भी अग्निशमन यंत्र नहीं था। एक चालक कार लेकर भाग गया। दूसरा कार छोड़कर चला गया। पूर्ति निरीक्षक ने आशीष सविता और दोनों वाहनों के नंबरों के आधार पर अज्ञात चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें