फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव खेत में मिला

विज्ञापन
देवराज, फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बसरेहर। गांव गुलाबपुरा में लापता युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मक्के के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है।
विज्ञापन

केशोंपुर गांव निवासी 27 वर्षीय मोनू उर्फ देवराज 28 जून की शाम लापता हो गया था। गुरुवार शाम युवक के परिजनों ने चौबिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह गुलाबपुरा गांव के ग्रामीण अपने खेतों पर गए तो उन्हें बदबू आई। इस पर ग्रामीणों ने मक्के के खेत में जाकर देखा तो मोनू का शव पड़ा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को दी। चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह व सैफई सीओ विजय सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एसपी देहात ने फॉरेंसिक टीम और खोजी कु्त्ते को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के छोटे भाई सूरजपाल ने बताया कि 28 तारीख की रात से मोनू लापता था। वह नशे का आदी था। उसका उपचार कराया जा रहा था। नशे का आदी होने के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी। आठ जुलाई को छोटे भाई सूरज पाल की शादी होनी है। उससे पहले ही यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें