फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में हुई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। दो दिन पहले 20 वर्षीय युवक की हत्या आशनाई में की गई थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि नामजद लोगों ने हत्या नहीं की थी। युवती के अन्य दोस्त ने अपने साथियों के साथ युवक पर हमला बोला था। इससे युवक की मौत हो गई थी। नौ लोगों के नाम सामने आए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार शाम मैनपुरी के करहल के रानीपुरा गांव निवासी 20 वर्षीय प्रशांत कुमार की पठकापुर गांव के पास पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा सूरजपाल ने नगला बिहारी निवासी रेनू यादव, आशीष यादव, राहुल बाल्मीकि, मैनपुरी करहल के एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि यही लोग घर से प्रशांत को बुलाकर ले गए थे और उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में आशनाई का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की एक गांव की एक युवती से दोस्ती थी। गांव के ही अन्य युवक से युवती की दोस्ती है। बुधवार को प्रशांत अपने साथियों के साथ पहुंचा तो उस गांव के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान उसको गंभीर चोट आ गई और उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह ने बताया है कि मृतक के चाचा सूरजपाल ने मृतक के दोस्तों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह सब पडरपुरा के समीप पहुंचे तो गांव गिरधारीपुरा के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में प्रशांत की मौत हो गई थी। हत्या करने वाले लोगों के नाम एफआईआर में शामिल नहीं हैं। इस मामले में नौ लोगों के नाम सामने आए हैं। असली हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें में बनाई गईं हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें