कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते सीओ सिटी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज शांति पूर्वक हुई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गश्त पर रहे। ड्रोन कैमरे से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और मस्जिदों पर नजर रखी गई।
नमाज से पहले पचराहा मस्जिद, सिग्नल वाली मस्जिद, गोल्डन मस्जिद और शाही मस्जिद पर पुलिस तैनात हो गई थी। सीओ सिटी ने मस्जिदों के आसपास पुलिस के साथ पैदल मार्च किया। ड्रोन कैमरे से मस्जिदों के आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की। भरथना में जवाहर रोड और मोहल्ला सराय स्थित मस्जिद पर शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर अधिकारियों ने फोर्स के साथ मस्जिदों के आसपास पैदल गश्त किया। अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की।
तहसीलदार एके सिंह, सीओ विजय सिंह, कोतवाल केएल पटेल, कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ गश्त की। कस्बा बकेवर की जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में शुक्रवार को शांतिपूर्वक माहौल में जुमे की नमाज अदा हुई। हजरत मौलाना फारूक रजा बरकाती ने शांति पूर्वक नमाज अदा कर घर वापस जाने की अपील की थी। कहा था कि किसी प्रकार का कोई जुलूस या सभा का आयोजन न करें।