चकरनगर। ददरा गांव में एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने गृह कलह कलेश से परेशान होकर फांसी लगा ली। उसका शव गांव के बाहर खेतों में नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला था।
सुखराम सिंह जाटव पुत्र मुंशी लाल जाटव दिल्ली में एक साइकिल कंपनी में काम करता था। शनिवार को बेटे की तबियत खराब होने पर वह दिल्ली से वापस आए थे। मंगलवार सुबह छह बजे शौच के लिए खेत में गया था। वहां उसने नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी तब हुई जब अन्य ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव पेड़ से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मृतका का आए दिन पत्नी से झगड़ा होता था। इस कारण वह हमेशा परेशान रहता था। मृतक अपने पीछे पत्नी बेबी और दो बेटे 10 वर्षीय अनिकेत व सात वर्षीय आदित्य को छोड़ गया है।