फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों की गृहस्थी राख, महिला झुलसी

विज्ञापन
भरथना के छोला गांव में आग में जला सामान। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। नगला छोला गांव में शुक्रवार को बिजली के तार से निकली चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। इससे दोनों घरों की गृहस्थी राख हो गई। एक महिला झुलस गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगला छोला गांव में शुक्रवार शाम चार बजे हाकिम सिंह के घर के छप्पर पर ऊपर से निकली विद्युत लाइन से चिंगारी गिर गई। इससे आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। तेज हवा के कारण आग पूरे घर में फैल गई और पड़ोसी मनोज के घर को भी चपेट में ले लिया। मनोज की पत्नी सुनीता घर में रखा सामान निकालने में जुट गई। इससे उसका मुंह व हाथ झुलस गया। ग्रामीण उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल राम नरेश यादव के अनुसार आग लगने से हाकिम सिंह के घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इसमें कुछ जेवरात, 10 हजार की नगदी, साइकिल व गृहस्थी का सामान शामिल है। मनोज का छप्पर और कुछ गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें