फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 450 बीघा गेंहू की फसल राख

विज्ञापन
नगला कुआं गांव में गेंहू की फसल में लगी आग - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बसरेहर। नगला कुआं और नगला मोतीराम गांव में बिजली के झूलते तारों से निकली चिंगारी खेतों में जा गिरी। इससे 450 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। लोगों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाद में पहुंची दमकल गाड़ियां आग बुझने के बाद राख पर पानी डालतीं रहीं।
विज्ञापन

नगला कुआं और नगला मोतीराम गांव में शुक्रवार दोपहर खेतों से निकली हाईटेंशन लाइन के तार तेज हवाओं के कारण आपस में टकरा गए। इससे शार्ट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारी खेतों में जा गिरी। गेहूं की तैयार खड़ी फसल में आग लग गई। किसान पुलिस और दमकल विभाग को सूचित कर आग बुझाने में जुट गए। सीएफओ इटावा, सीओ सैफई, चौबिया और बसरेहर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। ये सभी किसानों के साथ आग बुझाने में जुट गए। पुलिस ने किसानों की मदद से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने राख पर पानी डाला। इससे आग पूरी तरह शांत हो गई। रामसेवक की 60 बीघा, बृजेंद्र यादव की 30 बीघा, बारेलाल की 70 बीघा, अवनीश की 20 बीघा, रामवीर की 20 बीघा सहित 12 किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें