इटावा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ थाना सैफई में आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसकी पुष्टि जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति सिंह ने की है।
अखिलेश यादव रविवार को सैफई अभिनव विद्यालय में बने बूथ पर वोट डालने गए थे। इस दौरान वहां पर उनसे पत्रकारों ने सवाल-जवाब शुरू कर दिए। उन्होंने कुछ सवालों के जवाब दिए। एसडीएम सैफई ज्योत्सना बंधु ने इसे आचार संहिता उल्लंघन बताया था। उनके पत्र के बाद थाना सैफई में देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।