सुंदरपुर मोड़ पर ट्रक को घेरे खड़े लोग
- फोटो : ETAWAH
इटावा। दिल्ली से चलकर बंगाल की ओर जा रहा एक ट्रक सुंदरपुर मोड़ पर खड़ा था। ट्रक से खून बह रहा था। राहगीरों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त किया। इसके बाद ट्रक के चालक रियाज और परिचालक फारूख को बुलाया। पूछताछ में फारूख ने बताया कि मुर्गे के वेस्टेज (मांस) लेकर वह दिल्ली से बंगाल जा रहा था। यह मछली कारोबारी मछली को खिलाने के लिए लेते हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी पशुपालन विभाग को दी। पशुपालन विभाग से आए डॉक्टर मांस की जांच करने में जुटे हैं। फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।