जसवंत नगर । क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा में मिट्टी का टीला ढहने से मिट्टी खोद रही दो किशोरियां दब गईं। जब तक लोग पहुंचे, एक की मौत हो गई। दूसरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भगवानपुरा के पास दोपहर के समय मिट्टी का टीला से गांव की नीतू (17) व शिवानी (11) घर के लिए मिट्टी खोद रही थीं। अचानक टीला ढह जाने से दोनों किशोरियां मलबे में दब गईं। इस घटना सूचना मिलते ही गांव के तमाम लोग व परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों किशोरियों को मिट्टी से बाहर निकाला गया। तब तक नीतू की मौत हो चुकी थी। शिवानी को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।