फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में लेनदेन का विवाद होने पर ग्राहकों व होटल कर्मचारियों में मारपीट हो गई। तोड़फोड़ भी की गई। होटल संचालक ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गदालोट गांव के सुखदेव सिंह का भरथना-बिधूना मार्ग पर मानसरोवर होटल है। उन्होंने जनपद औरैया के थाना अछल्दा में नगला कले गांव निवासी यदुनंदन उर्फ भोला, संजीव, शैलेंद्र व देवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। होटल संचालक ने बताया कि 30 जनवरी की शाम तीन अलग-अलग बाइक पर सवार चार आरोपी आए और खाना खाया। खाना खाने के बाद जब होटल के काउंटर पर बैठे कर्मी ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें