फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई के नाम से फोन कर 30 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऊसराहर थाना क्षेत्र के क्योंथा सरैया गांव निवासी 102 एंबुलेंस चालक सुनील कुमार से शनिवार को एक ठग ने बहनोई के नाम से फोन कर 30 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर चालक ने चौबिया थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में सुनील कुमार ने कहा है कि शनिवार को एक अनजान नंबर से मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसकी चचेरी बहन सपना का पति बताया। उसने कहा कि सपना की तबीयत बहुत खराब है।
साथ ही इलाज के लिए 30 हजार रुपये अकाउंट में भेजने के लिए कहा। इस पर उसने एंबुलेंस के एमटी राहुल शाक्य के खाते से पहले 10 हजार रुपये व बाद में 20 हजार भेज दिए। रुपये भेजने के बाद कॉल करने वाले का नंबर बंद बताने लगा।
विज्ञापन

संदेह होने पर चचेरी बहन व उसके पति से बात की। बहन ने अपने को पूरी तरह स्वस्थ बताया। साथ ही बताया कि उसके यहां से किसी ने फोन नहीं किया है। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। उधर, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ साइबर सेल भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें