महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र के नगलाखांद गांव में सोमवार की शाम खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
नगलाखांद निवासी राजेश राजपूत (48) सोमवार की शाम घर से गांव के बाहर खेतों पर तार लगाने गए थे। देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों खोजबीन की।
वह खेत की मेड़ पर मुंह के बल पड़े मिले और खून निकल रहा था। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवाब राजपूत व शिवम राजपूत ने शासन से किसान की पत्नी को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने में कोई तहरीर व सूचना नहीं आई है।