फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा महेवा स्थित शाह होटल के पीछे नहर के किनारे करीब 72 वर्षीय वृद्धा का शव मिला। चरवाहों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह व थाना प्रभारी बकेवर अंजन कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराई पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने घटनास्थल की जांच की। फॉरेसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम करीब पांच बजे चरवाहों ने नहर के किनारे शाह होटल के पीछे एक वृद्धा का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना थाना बकेवर प्रभारी को दी। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वृद्धा की हत्या कर कोई वाहन से लाकर यहां डाल गया। सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना है या हत्या की गई है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार थाना पुलिस कार्रवाई करेगी। फिलहाल शव के शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। शव के पास एक झोले में कपड़े, नारियल व कानों में कुंडल, पैरों में पायल और एक लेडीज पर्स में 190 रुपये बरामद हुए। इस दौरान एसओ बकेवर अंजन कुमार सिंह, चौकी प्रभारी महेवा नीतेंद्र वशिष्ठ, एसआई अंकित पटेल सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें