फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-एमपी हाइवे पर हीटरों से भरी गाड़ी पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उप्र-मप्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़पुरा थाना क्षेत्र के यमुना नदी पुल के पास बुधवार रात बिजली के हीटरों से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक व क्लीनर मामूली चोटिल हो गए, जबकि हाईवे जाम हो गया।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के यमुना पुल के पास बुधवार की रात करीब 11 बजे बिजली के हीटरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर बीच रोड पर पलट गई। इस कारण नेशनल हाईवे-92 पर यातायात जाम हो गया। भारी मात्रा में हीटरों से भरी पिकअप मध्य प्रदेश के भिंड से उदी होते हुए इटावा जा रही थी। रास्ते में गहरे गड्ढे होने के कारण तेजी से चल रही पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। बढ़पुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ड्राइवर और क्लीनर को सही सलामत निकाल लिया जिनको मामूली चोटें आने पर नजदीक ही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया। पुलिस ने पिकअप को रोड से हटा दिया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें