फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से रखे 18 घरेलू सिलिंडर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस व सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने लुधियानी में एक व्यक्ति के यहां से अवैध रूप से रखे 18 घरेलू सिलिंडर पकड़े हैं। यहां पर अवैध रूप से रीफिलिंग का काम किया जाता था। जिलाधिकारी के आदेश पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने बकेवर थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाने में सप्लाई इंस्पेक्टर महेवा विवेक कुमार द्वारा दर्ज कराए मामले में बताया कि मुखबिर से लुधियानी गांव मे रामौतार तिवारी के यहां गैस रीफिलिंग किये जाने की सूचना मिली थी। इस पर चकरनगर के सप्लाई इंस्पेक्टर व बकेवर थाने के एसआई दर्शन सिंह सोलंकी के साथ दबिश दी। यहां पर एक कार में गैस भरी जा रही थी। सप्लाई इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने बताया कि मौके से 18 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक गैस भरने की मशीन, कांटाबांट आदि सामान भी मिला। मौके से अंकुर तिवारी पुत्र रामौतार तिवारी मौजूद मिला जबकि दूसरा पुलिस को देखकर भाग जाने में सफल रहा। सप्लाई इंस्पेक्टर के प्रार्थनापत्र पर दो लोगों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें