फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कम हुआ, अब स्वाइन फ्लू का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद में कोरोना के मामले की संख्या भले ही शून्य हो, लेकिन अब स्वाइन फ्लू का खतरा दिखने लगा है। कानपुर में स्वाइन फ्लू के एक मरीज की मौत होने के बाद सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग अभी स्वाइन फ्लू से बचाव की तैयारियों को लेकर आदेशों का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

कानपुर में सोमवार को स्वाइन फ्लू के संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई है। ऐसे में जिले के लोगों की भी चिंताएं बढ़ जानी चाहिए। चूंकि कानपुर से प्रतिदिन ट्रेनों और बसों के साथ ही अपने निजी वाहनों से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। यात्रा के दौरान अब लोग कोविड नियमों का भी पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज जिले में आ जाने पर संक्रमण अपने पैर पसार सकता है। उधर, स्वास्थ्य महकमे की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में बचाव ही सबसे बड़ा समाधान है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.एमएम आर्या और सीएमओ डॉ. भगवान दास ने कहा कि शासन से अभी कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।
हाथ मिलाने से परहेज रखें
जिला अस्पताल के फिजीशियन एमडी डॉ.अजय शर्मा का कहना है स्वाइन फ्लू वायरल बीमारी है। इसका मौसम से कोई लेना देना नहीं है। इसका संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। बचाव के लिए खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रसित मरीजों से दूरी बनाए रखें। हाथ मिलाने से परहेज करें। लिहाजा सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

------------
स्वाइन फ्लू के लक्षण
- खांसी, बुखार, गले का संक्रमण, शरीर में दर्द,सिर दर्द,थकान,डायरिया, उल्टी, सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द यह सभी स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सकों से सलाह लें।
यह है बचाव
- भीड़ वाली जगह मास्क लगाकर ही जाएं।
- सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल अस्पताल जाएं और जांच कराएं।
- लोगों से हाथ मिलाने से बचें तथा थोड़ी सी दूरी बनाकर बैठें।
अधिकारियों की आरटीपीसीआर कोरोना जांच कराई
कानपुर देहात जिले के ग्राम परौंख में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर इटावा से जाने वाले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बुधवार को आरटीपीसीआर कोरोना जांच कराई गई। इन अधिकारियों की ड्यूटी परौंख में लगाई गई है। सीएमओ डॉ.भगवान दास ने बताया एडीएम समेत दो अन्य लोगों की कोरोना आरटीपीसीआर जांच हुई। पुलिस अधिकारियों की जांच पुलिस लाइन में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें