फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की मौत, 44 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बुधवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत और 18 महिलाओं समेत 44 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन

जिले में अब मृतकों की संख्या 280 हो गई है। वहीं, कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13732 हो गई है। हालांकि मिले संक्रमितों की अपेक्षा 69 मरीज ठीक हुए। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेरह हजार को पार कर 13037 हो गई है। इस समय सक्रिय केसों की संख्या 415 है।
इन संक्रमितों में 23 लोगों ने 25 मई को, 13 लोगों ने 24 मई को, दो लोगों ने 14 मई को तथा एक-एक व्यक्तियों ने 15,17, 22 एवं 23 मई को कोरोना की जांच कराई थी। इनमें से एक जिला जेल समेत पांच शहरी क्षेत्रों में तथा शेष 39 ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित मिले। इनमें तीन से लेकर सात साल तक के तीन बच्चे तथा 11 से लेकर 17 वर्ष तक के चार बालक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3630 लोगों की हुई सैंपलिंग
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में विभिन्न स्थानों पर 3630 लोगों की सैंपलिंग की। इनमें 2334 लोगों की एंटीजन तथा 1296 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई। जिले में अब तक 5 लाख 92 हजार 458 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें