फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली में गए दो बस ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में बुधवार को रोडवेज के दो ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये दोनों मेरठ में हुई प्रधानमंत्री की रैली में लोगों को लेकर गए थे। दोनों ड्राइवरों को आइसोलेशन में भेज रखा गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि एक बस ड्राइवर अड्डा ऊसर और दूसरा ड्राइवर अड्डा गूलर का रहने वाला है। ये दोनों ड्राइवर मेरठ में हुई जनसभा में शामिल होने के लिए बस लेकर गए थे। इनकी जांच भी वहीं पर की गई थी।
सीएमओ ने बताया कि एक छात्र जिसका आधार कार्ड में पता इटावा है उसकी कानपुर में जांच की गई थी, वह भी पॉजिटिव मिला है, लेकिन वह छात्र पिछले दो महीने से इटावा नहीं आया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें