इटावा। ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते इटावा सफारी पार्क प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। निदेशक केके सिंह का कहना है कि पर्यटकों को बिना मास्क के पार्क में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही पार्क के अंदर सामाजिक दूरी का भी पालन कराया जाएगा।
कोरोना की दूसरी लहर में पार्क की दो शेरनियां जेनिफर और गौरी संक्रमित हो गईं थीं। दोनों का तीन माह तक पशु अस्पताल में इलाज चला था। वहीं पार्क के 20 से ज्यादा कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हुए थे। पार्क के निदेशक केके सिंह ने बताया कि पर्यटक शेरों के नजदीक न जा सके। इसका भी इंतजाम किया गया है। बिना मॉस्क के पर्यटकों को पार्क में नहीं जाने दिया जाएगा। जल्द ही कर्मचारियों की कोरोना की जांच शुरू कराई जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग भी जल्द शुरु कराई जाएगी। इसमें जरूरत हुई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम का भी सहयोग लिया जाएगा।